भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News News in Bhojpuri भोजपुरी के लिए विशाल धरना प्रदर्शन 14 जुलाई को

भोजपुरी के लिए विशाल धरना प्रदर्शन 14 जुलाई को

0
भोजपुरी के लिए विशाल धरना

भोजपुरी के लिए विशाल धरना प्रदर्शन 14 जुलाई को, भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता और आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भोजपुरी जन जागरण अभियान के तत्वावधान में राष्ट्र स्तर पर चलाया जा रहा भोजपुरी भाषा मान्यता आंदोलन के तहत आगामी 14 जुलाई 2019, को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर किया जायेगा।

भोजपुरी के लिए विशाल धरना
भोजपुरी के लिए विशाल धरना

बताते चलें कि भोजपुरी भाषा मान्यता आंदोलन “भोजपुरी जन जागरण अभियान” देश भर मे भोजपुरी को संविधान में शामिल कराने हेतु संघर्ष कर रहा है तथा साहित्य एवं संस्कृति को सहेजने का काम भी कर रहा है। इससे पहले “भोजपुरी जन जागरण अभियान” के बैनर तले 6 अगस्त 2015, 10 दिसम्बर 2015, 21 फ़रवरी 2016, 8 अगस्त 2016, 15 नवम्बर 2016, 21 फ़रवरी 2017 तथा 9 अगस्त 2017, 21 फरवरी 2018, 7अगस्त 2018 को धरना प्रदर्शन हो चुका है। लगातार ज्ञापन और माँग पत्र प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य मंत्री, सांसद लोगों को दिया जा रहा है। कुछ सांसद और मंत्री समर्थन में आगे भी आये है परन्तु सरकार अपनी मनसा स्पष्ट नहीं कर पाई और 16वी लोकसभा का अवसान हो गया। अब जबकि 17 वी लोकसभा की शुरुआत हुई है, और संसद का मानसून सत्र जुलाई में बुलाया जा रहा है,इसी को लेकर मानसून सत्र में यह धरना प्रदर्शन रखा गया है।

भोजपुरी के लिए विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आह्वान करते अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल

भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने भोजपुरी के सभी संस्था,भोजपुरी प्रेमी,साहित्यकार, पत्रकार,समाजसेवी,गायक कलाकार, रंगकर्मी, राजनेता, भोजपुरी से जुड़े सभी लोगों से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर भोजपुरी भाषा के आवाज को बुलंद करने के लिए अपील किया हैं।

इस धरना में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश,चम्पारण,मध्यप्रदेश,बिहार, झारखंड,के अलावा मुम्बई,कोलकाता, असम और देश के कई भोजपुरी क्षेत्र से भोजपुरी भाषा भाषी व प्रतिनिधि शामिल होंगे। भोजपुरी भाषा के सम्मान और अपने हक के लिये भोजपुरी भाषा भाषियों का जुटान होगा।

-राजेश भोजपुरिया,
(राष्ट्रीय संयोजक)
“भोजपुरी जन जागरण अभियान ”
सम्पर्क:- 9031380713

इहो पढ़ीं
भोजपुरी गीतों के प्रकार
भोजपुरी पर्यायवाची शब्द – भाग १
भोजपुरी पहेली | बुझउवल
भोजपुरी मुहावरा और अर्थ
अनेक शब्द खातिर एक शब्द : भाग १
लइकाई के खेल ओका – बोका
भोजपुरी व्याकरण : भाग १
सोहर

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version