भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News News in Bhojpuri दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटे सैकड़ो भोजपुरिया

दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटे सैकड़ो भोजपुरिया

0
भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल
भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल

भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता और आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भोजपुरी जन जागरण अभियान के तत्वावधान में 8 दिसम्बर, 2019 दिन रविवार को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन दिल्ली के जंतर मंतर पर किया गया।

ज्ञात हो कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है।भोजपुरी भाषा को बोलने वालों की संख्या पुरे विश्व में 25 करोड़ से उपर है। यह भाषा सिर्फ भारत के बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, छतीसगढ़ आदि राज्यों में ही नही अपितु भारत के बाहर करीब चौदह देशों में बोली जाती है। इतनी समृद्धिशाली भाषा को देश के बाहर कई देशों में संवैधानिक मान्यता प्राप्त है। परन्तु यह दुख की बात है कि भोजपुरी अपने ही देश में अपने ही लोगों के बीच अपना हक नही ले पा रही है। सरकार के कई सांसद लोगों ने संसद में भी हाल के दिनों में बराबर आवाज उठाई है। परन्तु सरकार भोजपुरी के प्रति अपनी मनसा स्पष्ट नही कर पाई है। इसी को लेकर इस बार संस्था ने कमर कस लिया और इस बार आर पार की लड़ाई के लिये तैयार हैं।

धरना को संबोधित करते हुए जनता दल यू के झंझारपुर बिहार के सांसद रामपृत मंडल ने कहा कि मेरी मातृ भाषा मैथिली है, बावजुद मैं भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करता हूँ और सदन में भी उठाउंगा। धरना में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद दिनेश कुमार, पूर्वांचल जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह ने सरकार से मांग किया कि भोजपुरी पच्चीस करोड़ लोगों की भाषा है। इसको संवैधानिक दर्जा नहीं देना एक बहुत बड़ी साज़िश है।

धरना का नेतृत्व कर रहे भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल ने शामिल सभी भोजपुरी के संस्था,भोजपुरी प्रेमी, साहित्यकार,पत्रकार, समाजसेवी,गायक कलाकार, रंगकर्मी, राजनेता,भोजपुरी से जुड़े सभी लोगों का इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर आभार प्रकट किया है।

इस विशाल धरना में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा मुम्बई, कोलकाता,असम और देश के कई भोजपुरी क्षेत्र से भोजपुरी भाषा भाषी व प्रतिनिधि शामिल होंगे। भोजपुरी भाषा के सम्मान और अपने हक के लिये भोजपुरी भाषा भाषियों का जुटान हुआ।

इस धरना का अध्यक्षता यूपी से आए जनार्दन सिंह ने किया। इस धरना में शामिल होने वालों में मनोज कुमार सिंह, वीणा वादिनी चौबे, अभिषेक भोजपुरिया, लक्षमी उपाध्याय, अंजली शिवाय, प्रो० अमरेन्द्र आर्या, नागेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, अरुण ओझा, देवेन्द्र कुमार, प्रमेन्द्र सिंह, आर जी श्याम, राकेश सिंह, गंगाराम पटेल, संतोष यादव, पुष्कर कुमार, मनोज लहरी, अशोक निर्मल आदि रहे।

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version