भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला राकेश मिश्रा और निशा दुबे की जोड़ी एक साथ

राकेश मिश्रा और निशा दुबे की जोड़ी एक साथ

0
rakesh mishra and nidha dubey
rakesh mishra and nidha dubey

गायक से अभिनय के क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहे अभिनेता राकेश मिश्रा और अभिनेत्री निशा दुबे की जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आएगी। इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ में यह जोड़ी एक साथ नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के संजान में की जा रही है जिसके लेखक निर्देशक फ़िरोज़ ऐ आर खान है और निर्माता अनिल काबरा और प्रदीप सिंह है।

हाल ही में निशा और राकेश ने एक साथ इस फिल्म के लिए सांग भी रिकॉर्ड किया है जिसे फिल्म में दर्शक काफी पसंद करेंगे। राकेश मिश्रा और निशा दुबे ने इस फिल्म से पहले कई सुपरहिट फिल्मे की है जिसे दर्शको ने काफी पसंद किये है लेकिन पहली बार यह जोड़ी बड़े परदे पर एक साथ धमाल मचाएगी। ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ इस फिल्म में राकेश और निशा के साथ भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने-माने चेहरे नजर आएँगे।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version