भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला खेसारी लाल भोजपुरी फिल्म आतंकवादी की शूटिंग में व्यस्त

खेसारी लाल भोजपुरी फिल्म आतंकवादी की शूटिंग में व्यस्त

0
khesari lal yadav busy in shooting of aatankwadi
khesari lal yadav busy in shooting of aatankwadi

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों गुजरात के वडोदरा में अपनी भोजपुरी फिल्म आतंकवादी की शूटिंग में काफी व्यस्त है .इस फिल्म में खेसारी एक आतंकवादी की भूमिका निभा रहे है जिसे लेकर वे काफी गंभीर है। खेसारी को उनके दर्शको ने अब तक कई अलग-अलग किरदार में देखा होगा लेकिन पहली बार एक आतंकवादी की भूमिका में उनके दर्शक उन्हें बड़े परदे पर देखेंगे। भोजपुरी फिल्मो के बहुचर्चित निर्माता प्रेम राय इस फिल्म का निर्माण कर रहे है। इस फिल्म के कलाकारों में खेसारी लाल, शुभी शर्मा, रंजीत, मनोज टाइगर, गोपाल राय, अवधेश मिश्रा, करण पांडेय, अनूप अरोड़ा, जय सिंह, प्रिया सिंह सहित अन्य कई जाने माने चेहरे नजर आएँगे। कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मे दे चुके रंजीत इस फिल्म में नजर आएंगे। श्रेयष फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म आतंकवादी की चर्चा काफी की जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन एम. आई. राज द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मो का निर्देशन किया है।

इस फिल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय और मधुर है जिनमे संगीत मधुकर आनंद का दिया गया है और गीत लिखे है आज़ाद सिंह और प्यारेलाल ने। फिल्म के सह -निर्माता नीरज शर्मा
कार्यकारी निर्माता – निशांत सिंह
कैमरामैन – रवि चन्दन
कला – अंजनी तिवारी फाइट मास्टर- दिलिप यादव है।
फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version