भोजपुरी फिल्म छैला सन्दू का फर्स्ट लुक जारी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

Bhojpuri News: जय श्रीकृष्ण फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म छैला सन्दू – ए ट्रायबल लव स्टोरी का फर्स्ट लुक पिछले दिनों बालीवुड उमंग स्टूडियो गोरे गांव पश्चिम, मुम्बई में एक भव्य समारोह में जारी किया गया।

निर्माता राजेन्द्र बगड़िया की इस फिल्म के सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल और मुकेश सावन, लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य मयंक, संतोष सर्वदर्शी, मारधाड सुयोग रिजाल एवं कला सतीश गिरी हैं।

संजय आर. निषाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल सिंह और तनुश्री के साथ उदय श्रीवास्तव, आनन्द देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्जवल कुमार रॉकी और अरविन्द कुमार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आयेंगे।

इस फिल्म में आकांक्षा दुबे के आइटम सांग का भी समावेश किया गया है। इस फिल्म की कहानी 150 साल पुरानी झारखण्ड के दशम फॉल के संदू छैला की प्रेम कथा पर आधारित है। संदू छैला आदिवासी समुदाय से था। उसको एक अमीर खानदान की लड़की पाखी से प्यार हो गया थासंदू छैला बहुत बेहतरीन बांसुरी वादक होता था और पाखी उसके बांसुरी के धुन की दीवानी। लेकिन समाज को उनका यह प्रेम सम्बन्ध स्वीकार नहीं था। दोनों की प्रेम कहानी का क्या हुआ, जय श्रीकृष्ण फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

भोजपुरी के कुछ उपयोगी वीडियो जरूर देखीं

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं