हम का करीं | Bhojpuri Video Song | Raj Mohan and Ragga Menno

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

Bhojpuri Video Song ( हम का करीं ): जैसा कि हम जानते है कि अपनी भोजपुरी भाषा दूसरे देशों मे भी बोली जाती है और भोजपुरिया समाज के लोग दूसरे देशों मे भी रहते है और अपनी संस्कृति और भाषा को वहाँ भी सम्भाल के रखा है। राज मोहन उन्हीं लोगों में से एक है, जो सात समुन्दर पार रहने के वावजूद लगातार भोजपुरी संस्कृति और भाषा के लिए काम कर रहे हैं। आपको बता दे कि राज मोहन नीदरलैंड के निवासी है और गिरमिटिया वंशज है।

गिरमिटिया का मतलब उन मजदूरों से है जिन्हे अंग्रेज अपने शाषन काल में लोभ लालच और जबर्दस्ती से द्वीपों और देशों में लेके गए मजदूरी कराने के लिए और फिर ये हमारे गिरमिटिया भाई अपने घर और वतन वापस नहीं आ पाए, इनमें से ज्यादातर लोगों को कैरेबियन द्वीप के देशों जैसे सूरीनाम , ट्रिनिडाड ,गुयाना ,बारबोडस या फिर मारीशस ले जाया गया था और वो उन्ही देशों बस गए।

हम आपको बताना चहेंगे कि राज मोहन हमेशा भोजपुरी संगीत के कुछ ना कुछ नया करते रहते है, जैसा की हम देख रहे है कि आज कल भोजपुरी गानों का स्तर कितना गिर चूका हैं ऐसे मे हमे राज मोहन और रागा मेन्नो जैसे और कलाकारों कि जरूरत पड़ने वाली जो भोजपुरी संगीत को नई उचाईयों पे ले जाये।

हम का करीं | Bhojpuri Video Song | Raj Mohan and Ragga Menno
हम का करीं | Bhojpuri Video Song | Raj Mohan and Ragga Menno

हाल फ़िलहाल में राज मोहन अपने प्रोडक्शन से एक गाना लेके आये हैं जो आज कल चल रही कोरोना महामारी पर आधारित है जो मनोरंजन के साथ-साथ इस गंभीर बीमारी से बचे रहने और सुरक्षा का संदेश दे रहा है।

इस गाने को राज मोहन के शिष्य रागा मेन्नो ने गाया है और अभिनय भी किया है, रागा मेन्नो भी राजमोहन की तरह गिरमिटिया वंशज है। हम का करीं गाने में रागा मेन्नो के साथ साथ उनके बेटे रेयान ने भी बखूबी साथ दिया है।

रागा मेन्नो जी का बेटा रेयान
रागा मेन्नो जी का बेटा रेयान

जब ये मजदुर किसान गए थे अपने साथ भोजपुरिया समाज के गीत-संगीत, रीती-रिवाज और किस्से कहानियाँ भी ले गए थे, और इसी भोजपुरिया थाती को राज मोहन और रागा मेन्नो संजो और आगे बढ़ा रहे है।

राज मोहन और रागा मेन्नो सात समुन्दर पार रहके भी भोजपुरिया संस्कृति और भोजपुरी संगीत के लिए बिना थके काम करते हैं, राज मोहन के कई सारे गाने हमे आने वाली हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में जल्दी सुनने को मिलेगा। जिसमे से एक फिल्म है पपीहरा, जिसमे राज मोहन का गीत और संगीत दोनों सुनने को मिलेगा।

राज मोहन का यूट्यूब चैनल: https://www.youtube.com/channel/UC-1NcaitrtpF4E-cWJIhtbw

राज मोहन के प्रचलित गानों में सात समुन्दर पार करइके, दुइ मुट्ठी मजूरी , तोर शहर और हम ना मांगीले मशहूर है जो आप यूट्यूब से लेकर अन्य चैनलों पर भी सुन सकते हैं।

फ़िलहाल हम सुनते हैं राज मोहन और रागा मेन्नो का हाल मे ही रिलीज़ हुआ भोजपुरी गाना हम का करीं।

हम का करीं | Bhojpuri Video Song Hum Ka Kari

Lyrics, Composition & producer: Ragga Menno
Mixing & mastering: Media-Inspiration
Video & graphics: Fox Media Productions
Executive producer: Raj Mohan
Production House :Witty Froth Films
Thanks to: Raj Mohan, Rayan Algoo, Shailendra Ramcharan, Devendra Singh, Sin Rambaran ,Fazil Wagid Hosain, Anjora, Bhojpuria, Khanti Bhojpuria, Jogira, TBN Radio & TV

भोजपुरी के कुछ उपयोगी वीडियो जरूर देखीं

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी न्यूज़ ( Bhojpuri news ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं