भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अक्षरा सिंह और पवन सिंह की सुपरहिट रोमांटिक जोड़ी त्रिदेव में

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की सुपरहिट रोमांटिक जोड़ी त्रिदेव में

0
akshara singh and pawan singh in bhojpuri film tridev
akshara singh and pawan singh in bhojpuri film tridev

भोजपुरी सिनेमा की चंचल, चुलबुली व मृगनयनी अक्षरा सिंह विगत कई वर्षों से सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज कर रही हैं। इनके मोहक अदा और मनमोहिनी नृत्य के दीवानों की तादाद काफी है। इन्होंने अब तक कई सिनेस्टार के साथ सिनेमा के रुपहले परदे पर नज़र आयीं हैं, मगर बात की जाय इनकी रोमांटिक जोड़ी की तो दर्शक इन्हें भोजपुरी सिनेमा के यंग्रीयंग मैन सुपर स्टार पवन सिंह के साथ ज्यादा पसंद करते हैं। और इस जोड़ी को सिनेमा के रूपहले परदे पर दर्शक बार बार देखना पसंद करते हैं। सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ठोंक देब में पहली बार अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

फिल्म के सुपरहिट होने के साथ ही साथ इनकी रोमांटिक जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया। इनका डान्स और रोमांस बहुत सराहा गया था। उसके अब शानदार सफलता का परचम लहरा रही हाल ही में बिहार में प्रदर्शित निर्माता निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन फिल्म त्रिदेव में भी दर्शक इस जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की नोंकझोंक व रोमांस दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहा है। दर्शक द्वारा इस फिल्म में इस जोड़ी के ऊपर फिल्माया गया दो गाना ‘सब धन खा लऽ और ओठ लाली से रोटी बोर के’ को काफी सराहा जा रहा है। इन दोनों गानों ने यू टयूब पर भी काफी व्यू बटोरे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेप्रेमियों के मनोरंजन के लिये कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें ठोक देब, धरती के लाल, त्रिदेव प्रमुख हैं। इसके अलावे भोजपुरिया दर्शक इस सफल जोड़ी को सरकार राज व लुटेरे में भी देख पायेंगे।

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह ने पहली बार पवन सिंह के साथ काँवर भजन दिल बोले बम बम से गायिकी के क्षेत्र में भी कदम रखा। इस एल्बम में इनके गाये हुए गीतों को सभी ने मुक्तकंठ से खूब सराहा। उसके बाद इन्होंने पवन सिंह के साथ माँ जगदम्बे की भक्ति भाव से पूर्ण एलबम में भी अपनी मधुर आवाज में गाना गाई हैं। इस एल्बम को भी सभी ने पसंद किया और अक्षरा की काफी तारीफ भी की। नायिका के साथ साथ गायिका बनने का श्रेय अक्षरा सिंह गायिकी के सिरमौर्य व सुपरस्टार पवन सिंह को देती हैं। वे कहती हैं कि पवन जी ने मेरी आवाज़ को परखा और गाने के लिए मेरा हौसला अफजाई किया। मैं उनका तहेदिल से शुक्रिया व्यक्त करती हूँ।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version