भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म ओम हर हर महादेव की शूटिंग जल्द झारखण्ड में होगी...

भोजपुरी फिल्म ओम हर हर महादेव की शूटिंग जल्द झारखण्ड में होगी शुरू

0
bhojpuri film om har har mahadev
bhojpuri film om har har mahadev

ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा.ली के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ओम हर हर महादेव की शूटिंग छठ पूजा के बाद झारखण्ड में शुरू की जाएगी, काफी बड़े पैमाने पर बनायीं जा रही इस फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलू है। इस फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन, अमरीश सिंह, प्रियेश सिन्हा, गुंजन पन्त, संगीता तिवारी और पायश पंडित मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। इस फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग इन दिनों काफी जोरो-शोरो से मुम्बई में की जा रही है। हाल ही में ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा.ली ने अपनी दो बड़ी भोजपुरी फिल्मो का मुहूर्त दिल्ली में किया था जिनमे से एक है ‘वीर अर्जुन’ और दूसरा है ‘ओम हर हर महादेव’।

कई बड़े इवेंट्स, अवार्ड्स फंक्शन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहनेवाली ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. ली. इन दो भोजपुरी फिल्मो के बाद अन्य कई फिल्मे प्रेसन्ट और प्रोड्यूस करनेवाली है। आनेवाली भोजपुरी फिल्म ‘वीर अर्जुन’ और ओम हर हर महादेव’ के शूटिंग की तैयारी इन दिनों काफी जोरो शोरो से की जा रही है। ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. ली. के बिज़नेस हेड मनु प्रशांत विग है, कंपनी के सी .ई.ओ पंकज गोयल, डायरेक्टर हरजीत सिंह और प्रियेश सिन्हा अपने आनेवाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी तैयारियॉ में जुटे हुए है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version