भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला निशा दूबे नाचे नागिन गली गली की शूटिंग में व्यस्त

निशा दूबे नाचे नागिन गली गली की शूटिंग में व्यस्त

0
nisha dubey
nisha dubey

भोजपुरी सिनेमा की युवा दिल अज़ीज़ अदाकारा व लोकप्रिय गायिका निशा दूबे इन दिनों झारखण्ड में भोजपुरी फिल्म नाचे नागिन गली गली की शूटिंग में व्यस्त हैं। साई दीप फिल्म्स के निर्माता राजकुमार आर.पांडेय और आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के दुर्गाप्रसाद मजूमदार की इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण हैं। इस फिल्म में इनकी रोमांटिक जोड़ी अभिनेता अर्जुन सिंह के साथ है।

इस फिल्म में निशा दूबे का किरदार बेहद प्रभावशाली है। इनका यह किरदार इनके अदा, नजाकत व रोमांस से सरबोर दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगा। फिल्म के मुख्य भूमिका में निशा दूबे के साथ रितेश पांडेय, अर्जुन सिंह, प्रियंका पंडित और ब्रजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएँगे।

गौरतलब है कि निशा दूबे ने अपनी सुरीली गायिकी से सिनेमा के रुपहले परदे से लेकर आम जनता के बीच विशाल मंच तक इनके चाहने वाले इन्हें बहुत प्यार देते हैं। यही वजह है कि निशा फिल्मों की शूटिंग के साथ साथ लाइव स्टेज शो भी करती रहती हैं ताकि संगीतप्रेमियों और सिनेप्रेमयों के बीच इनका तारतम्य बना रहे और उनका हमेशा प्यार व मिलता रहे। निशा दूबे कहती हैं कि आज मैं जो भी हूँ अपने दर्शकों, शुभचिंतकों और चाहने वालों की दुआ, प्यार व आशीर्वाद से हूँ। आप सब ऐसे ही मुझ पर हमेशा अपना प्यार, आशीर्वाद रखियेगा यही कामना करती हूँ।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version