भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला दरिया दिल में यश राखी का लिप लॉक

दरिया दिल में यश राखी का लिप लॉक

0
Yash Rakhi lip lock in Dariya Dil
Yash Rakhi lip lock in Dariya Dil

भोजपुरी के नए स्टार यश कुमार व चर्चित अभिनेत्री राखी त्रिपाठी का लीप लॉक इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यश और राखी लेखक निर्देशक विमल कुमार कि आगामी फ़िल्म दरिया दिल में रानी चटर्जी के साथ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फ़िल्म कि शूटिंग संपन्न हुई है। आखिरी दिन यश और राखी पर एक गाना फिल्माया गया। राजेश गुप्ता द्वारा संगीतबद्ध किये गए इस गाने को गाया है खुद यश ने। इस गाने में यश और राखी का लंबा लीप लॉक है। यश के अनुसार दरिया दिल में वो एक दिलफेंक लड़के कि भूमिका में हैं जिस से राखी प्यार करती है जबकि उनके दादा जी कुणाल सिंह उनके लिए रानी चटर्जी को पसंद कर चुके हैं।

निर्देशक विमल कुमार के अनुसार दरिया दिल में यश कुमार का जोरदार एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा, वहीँ रानी चटर्जी ने अपने अभिनय से साबित किया है कि वह सच में भोजपुरी फ़िल्म जगत कि रानी है। दरिया दिल का निर्माण मुम्बई टाकीज़ ( इंडिया ) के बैनर तले निर्माता वरदान आष्टा कर रहे हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता है दीपक शाह। फ़िल्म में यश कुमार, रानी चटर्जी, राखी त्रिपाठी, के साथ साथ महानायक कुणाल सिंह राकेश पाण्डेय , गोपाल राय, नीलिमा सिंह, प्रिया पांडे, सोनिया मिश्रा, अशोक कुलकर्णी, संजय वर्मा व विजय वर्मा और संजय पांडे हैं । यही नहीं भोजपुरी कि हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह मेहमान भूमिका में अपना जलवा बिखेर रही है।

दरिया दिल में यश राखी का लिप लॉक

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version