भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला लोगो को भाया खलनायिका अक्षरा का अंदाज़

लोगो को भाया खलनायिका अक्षरा का अंदाज़

0
Akshra Singh in Dabang Mood
Akshra Singh in Dabang Mood

भोजपुरी कि अदाकारा अक्षरा सिंह को भोजपुरिया दर्शक अब तक रोमांटिक अंदाज़ में देखते और पसंद करते आये हैं लेकिन पहली बार अक्षरा सिंह का एक अनोखा अंदाज़ दर्शको को खूब लुभा रहा है और दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं। अक्षरा का यह अनोखा अंदाज़ दिख रहा है निर्देशक कुमार विकल की फ़िल्म करेला कमाल धरती के लाल में। साल २०१४ की पहली रिलीज़ इस फ़िल्म का निर्माण किया है यु एस प्रसाद ने। फ़िल्म में पवन सिंह, मोनालिसा, अंजना सिंह, संचित कुमार आदि कलाकारों के बीच अक्षरा का कातिलाना व खूंखार अंदाज़ दर्शको को खासा रोमांचित कर रहा है। अक्षरा के अनुसार , उनके लिए यह एक नया प्रयोग था। जब कुमार विकल ने उनके किरदार के बारे में उन्हें बताया तो वह इस रोल को करने के लिए काफी उत्साहित हो गयी थी। फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद जब वह दर्शको के साथ इस फ़िल्म को देख रही थी तो उनके प्रत्येक दृश्य और संवाद पर दर्शको की तालियों से उन्हें काफी सुकून मिला। इस फ़िल्म के बाद अक्षरा की अगली रिलीज़ होने वाली फ़िल्म प्रतिज्ञा २ है जिसमे वह एक बार गर्ल कि भूमिका में हैं और उनपर फिल्माया गया एक गाना आजकल भोजपुरी जगत में धूम मचा रहा है।

लोगो को भाया खलनायिका अक्षरा का अंदाज़

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version