भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला शगुन दूबे की भोजपुरी फिल्म दिवाने का शानदार प्रीमियर

शगुन दूबे की भोजपुरी फिल्म दिवाने का शानदार प्रीमियर

0
shagun dubey
shagun dubey

भोजपुरी सिनेजगत की नई अदाकारा शगुन दूबे अभिनीत ग्लैक्सी इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘दीवाने’ का प्रदर्शन 9 सितम्बर को भोजपुरी सिनेजगत के लोकप्रिय छविगृहों में किया गया। जिसके शानदार प्रीमियर सितारों की चमक दमक के साथ मुम्बई के सिनेमाघरों में किया गया। प्रीमियर के मौके पर दर्शकों से मुखातिब होते हुए कलाकारों ने फिल्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा किया। दर्शकों ने भी सीटी और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते हुए अपने चहेते कलाकारों का हौसला आफजाई किया। प्रीमियर के मौके पर अभिनेता प्रदीप पाण्डेय चिन्टू, शगुन दूबे, प्रियंका पंडित, संजय पाण्डेय, अनूप अरोरा, अभय राय, निर्माता इम्तियाज खान, रियाज खान, शाहनवाज खान, निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय, फिरोज खान, संतराम तथा विशिष्ट अतिथि उमर खान, रऊफ खान, वाहिद खान, आजम खान, विनोद, मकबूल आदि दर्शकों से घिरे रहे और उनके साथ फिल्म का लुफ्त भी उठाया। दर्शक अपने चहेते सितारों को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। कई दर्शकों ने तो इस फिल्म के कलाकारों के साथ सेल्फी खिचानें की इच्छा प्रकट की, कलाकारों ने उनके साथ सेल्फी खींचा कर अपने प्रशंसकों की दिली तमन्ना को पूरी किये। विदित हो कि इस फिल्म के जरिये नवोदित अदाकारा शगुन दूबे फिल्म जगत में पदार्पण की हैं। दर्शक इनके अभिनय की बेहद प्रशंसा कर रहे हैं। शगुन ने अपने बेहतरीन अभिनय और बेवाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।

ग्लैक्सी इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म दीवाने के निर्माता इम्तियाज खान व अमित वागमारे हैं। लेखन, निर्देशन के साथ साथ छायांकन भी फिरोज खान ने ही किया है। फिल्म में संवाद अरविन्द तिवारी व संगीत राजकुमार आर पाण्डेय का है। गीतकार श्याम देहाती, राजकुमार आर पाण्डेय, मनोज मोहित, बिरजू पाल हैं। नृत्य कानू मुखर्जी व संजय कोर्बे, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला अवधेश राय, संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में शगुन दूबे के साथ प्रदीप पाण्डेय चिन्टू, प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, बृजेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, अनूप अरोरा, किरण यादव, सकीला माजिद, रत्नेश बरनवाल, अभय राय, प्रेम दूबे, अजय शर्मा आदि हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version