भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला रितेश पाण्डेय ने कहा ‘ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण’

रितेश पाण्डेय ने कहा ‘ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण’

0
Ritesh pandey with priyanka pandit
Ritesh pandey with priyanka pandit

भोजपुरी सिनेजगत के राइजिंग स्टार गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय ने भोजपुरी सिनेजगत अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गये हैं। इन दिनों ये राईजेज इंडिया प्रोडक्शन एण्ड जय हिन्द प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग बिहार के मोतिहारी चकिया में जोरो से चल रही है। इनकी नायिका हैं हाॅट अदाकारा प्रियंका पंडित। इनकी यह आकर्षक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इस दोनों सितारों की जोड़ी को युवा दर्शक खूब पसंद करेंगे। ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है फिल्म अपने टाईटल के अनुसार पूरी तरह से फिल्मया जा रहा है। फिल्म के मुख्य कलाकार में रितेश पाण्डेय के साथ प्रियंका पंडित, बृजेश त्रिपाठी, प्रेम दूबे, बंदनी मिश्रा, आनंद मोहन, रत्नेश बनरवाल, प्रीति सिंह, प्रमोद गुप्ता, नीरज सिंह आदि हैं।

विदित हो कि रितेश पाण्डेय की गायन शैली संगीतप्रेमियों को भावविभोर कर देता है। गायक से नायक बनने की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए रितेश पाण्डेय इस साल की सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘बलमा बिहार वाला 2’ से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण करने के साथ ही साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गए हैं। इनका अब तक का सबसे बड़ा हिट गीत “कड़ुआ तेल” आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। इसके अलावा ‘जा ए चन्दा’, ‘लप लप करे कमरिया’, ‘पश्चिम टोला’, सहित बहुत से हिट पे हिट गीतों के साथ सितारों की दुनियाँ में उच्च शिखर पर विराजमान हैं।

हाल ही में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म ‘दुलहन चाही पाकिस्तान से’ में इनके गाये हुए तीन गानों ने काफी धमाल मचाया है। जल्द ही इनकी आने वाली भोजपुरी फिल्मों में ट्रक ड्राईवर का सिक्वल का ‘ट्रक ड्राईवर 2’ शामिल है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version