भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला रिंकू घोष फिर राजकुमार पांडे के साथ

रिंकू घोष फिर राजकुमार पांडे के साथ

0
Rinku Ghosh
Rinku Ghosh

सात सहेलिया, जीना तेरी गली में और दुश्मनी के बाद अब एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन निर्देशक राजकुमार पांडे और भोजपुरी की नंबर वन नायिका रिंकू घोष एक साथ रंग जमाने वाले हैं। रिंकू घोष के साथ राजकुमार पांडे अपनी नयी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम है खून भरी मांग। इस फिल्म में नायक हैं भोजपुरी सुपर स्टार खेशारी लाल यादव इस फिल्म का निर्माण जाने माने फिल्म वितरक प्रदीप भईया कर रहे है।

इस फिल्म की शूटिंग गुजरात और उत्तर प्रदेश् में चल रही है। इस फिल्म को लेकर रिंकू घोष काफी खुश हैं और साफ कहती हैं कि राजकुमार जी मेरे पंसदीदा निर्देशकों में से एक है और मुझे खुशी है कि हम लोग चौथी बार दर्शकों को एक अच्छी फिल्म देने जा रहे हैं। इस फिल्म में खेशारी लाल यादव, रिंकू घोष के अलावा पाखी हेगडे तथा मोना लिशा की भी मुख्य भूमिका है। साथ में हैं भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन खलनायक संजय पांडे यह फिल्म होली पर दर्शकों के सामने होगी।

रिंकू घोष फिर राजकुमार पांडे के साथ

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version