भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रतिज्ञा २ का फर्स्ट लुक रिलीज़

प्रतिज्ञा २ का फर्स्ट लुक रिलीज़

0
Partigya 02 first look
Partigya 02 first look

भोजपुरी फ़िल्म जगत कि बहुचर्चित फ़िल्म प्रतिज्ञा २ का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है . सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) प्रस्तुत व जय माँ आकस्मिनी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के निर्देशक हैं सुशील कुमार उपाध्याय जबकि फ़िल्म का निर्माण किया है संजय यादव , हर्ष तिवारी व अभिषेक तिवारी ने। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता है इंद्रजीत शर्मा जबकि फ़िल्म के प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं अनंजय रघुराज। भोजपुरी की इस पहली सिकवल फ़िल्म प्रतिज्ञा २ के मुख्य किरदार में हैं सुपर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव , अनिल सम्राट , अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा , काजल राघवानी, सुशील सिंह , संजय यादव , प्रकाश जैस , दिलीप सिन्हा , विष्णु शंकर बेलू, बालगोविंद , माया यादव आदि। उल्लेखनीय है की प्रतिज्ञा कि गणना भोजपुरी कि अब तक की बड़ी हिट फिल्मो में की जाती है , लेकिन खुद फ़िल्म के निर्देशक सुशील उपाध्याय का मानना है कि प्रतिज्ञा २ उनकी फ़िल्म प्रतिज्ञा से कई गुना बेहतर है।

भोजपुरी फिल्मो के संकट मोचन कही जानी वाली कंपनी सी पी आई मूवीज के सुजीत तिवारी के अनुसार सुजीत तिवारी के अनुसार , प्रतिज्ञा २ में हर वो रंग है जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। फ़िल्म के गाने इतने कर्णप्रिय हैं कि वो भोजपुरिया श्रोताओं के दिलो पर राज करेगा। मात्र दो साल में ही भोजपुरी कि लगभग दो दर्शन फिल्मो को प्रजेंट कर चुकी सी पी आई मूवीज इस फ़िल्म के निर्माण से भी जुडी है। सुजीत तिवारी के अनुसार , फ़िल्म जल्द ही दर्शको के सामने होंगी। बहरहाल मनोरंजन के हर रंग से सराबोर इस फ़िल्म कि प्रतीक्षा में लगे भोजपुरिया दर्शको की इस फ़िल्म को देखने कि इच्छा जल्द ही पूरी होनेवाली है।

प्रतिज्ञा २ का फर्स्ट लुक रिलीज़

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version