भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पाखी हेगड़े ने दी सावन की शुभकामनाएं

पाखी हेगड़े ने दी सावन की शुभकामनाएं

0
Pakhi hegde
Pakhi hegde

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लकीचार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े ने देवों के देव महादेव का प्रिय व पवित्र मास सावन के अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी व्यक्ति विशेष सहित अपने चाहने वालों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ये शुभकामना इन्होंने सावन के पहले सोमवारी पर दीं। पाखी ने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि सावन का पहला सोमवारी बेहद खास होता है खासकर कन्याओं के लिए। इस दिन उपवास रख कर सभी स्त्रियां भगवान भोलेनाथ से अपनी मनोकामना पूरी करने की याचना करती हैं। शास्त्रों व पुराणों में भी उल्लेखित है कि देवी पार्वती ने भी भगवान शिव को पतिस्वरूप प्राप्त करने के लिए सावन के मास में सोमवारी व्रत के साथ पूजन की थी। मेरी देवों के देव महादेव से कामना है कि सभी की मनोरथ पूरी हो।

उल्लेखनीय है कि पाखी हेगड़े ने भोजपुरी सिनेजगत में सुपर-डुपर हिट भोजपुरी फिल्म बलमा बिहारवाला-2 से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की हैं। शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही ‘रानी दिलवर जानी’ सहित कई फिल्मों के जरिये रूपहले परदे पर ये सिनेप्रेमियों को मनोरंजित करेंगी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version