भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला 27 जुलाई को बाबाधाम में अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ मनायेंगे अपना जन्मदिन

27 जुलाई को बाबाधाम में अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ मनायेंगे अपना जन्मदिन

0
Arvind Akela Kallu
Arvind Akela Kallu

युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ अपना 19वां जन्मदिन 27 जुलाई 2017 को देवों के देव महादेव के पावन नगरी बैद्यनाथ धाम में सपरिवार मनायेंगे। भोलेदानी को कल्लू अपना ईष्टदेव मानते हैं। ये अपने ईष्टदेव से अपनी व संपूर्ण परिवार की खुशहाली की याचना के साथ कामयाबी का परचम लहराते रहने की कामना भी करेंगे। साथ में इनके माता-पिता भी कल्लू की लम्बी उम्र, सफल फिल्मी कैरियर व उज्जवल भविष्य की कामना देवों के देव महादेव बाबा बैद्यनाथ से करेंगे। 9 साल की उम्र से ही अपनी मधुर गायन शैली के जरिये संगीतप्रेमियों को दीवाना बना कर उनके दिलों में घर बना चुके हैं। इन्हें सभी प्यार से ‘कल्लू जी’ उपनाम से भी पुकारते हैं। इनका उपनाम बेहद लोकप्रिय हो चुका है और बहुत कम समय में कल्लू जी युवा दिलों की धड़कन बन गये हैं।

गौरतलब है कि अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ श्रावण मास केे अवसर पर भोलेनाथ के भक्तगणों को भक्ति भाव में झूमाने के लिए अपना काॅवर भजन ‘देवघर ब्यूटीफूल लागता’ लेकर आये हैं जो कि देवघर के रास्ते में धूम मचा रहा है। इस एल्बम के भजन गीत काॅवरियां गुनगुनाते कांवर लेकर देवघर के रास्ते को संगीतमय बना रहे हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version