भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला समीर खान ने मोनालिसा और अंजना सिंह से कहा साथिया साथ...

समीर खान ने मोनालिसा और अंजना सिंह से कहा साथिया साथ निभाना

0
sameer khan ne monalisa aur anjana singh se kaha sathiya sath nibhana
sameer khan ne monalisa aur anjana singh se kaha sathiya sath nibhana

“फुल टू फटाक लागेलू” के बाद समीर खान ने मोनालिसा और अंजना सिंह से कहा “साथिया साथ निभाना”
भोजपुरी एलबम “फुल टू फटाक लागेलू” से चर्चा में आये गायक-अभिनेता समीर खान शीध्र ही बड़े पर्दे पर मोनालिसा और अंजना सिंह से बोलते नज़र आयेंगे कि “साथिया साथ निभाना” । जी हा, समीर की जल्द ही प्रदर्शित होने वाली फिल्म का नाम है “साथिया साथ निभाना”। एन एफ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता आफताब सिद्धकी की इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त आनन्द डी गहतराज कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई में हुई। इस फिल्म के सह निर्माता सवाब सिद्धकी, गीत राजेश मिश्रा, संगीत राकेश, देवेन्द्र, छायांकन नरेन्द्र पटेल, फाईट दिलीप के. यादव, नृत्य निर्देशक ओमी एवं पी आर ओ संजय भूषण पटियाला हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार समीर खान, मोनालिसा, अंजना सिंह हैं। इस फिल्म के गीतों को गाया है- समीर खान, खुश्बु जैन, इन्दू सोनाली, ममता राउत ने। समीर खान ने मोनालिसा और अंजना सिंह से कहा साथिया साथ निभाना

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version