भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला आईटम क्वीन सीमा सिंह ने किया यूपी एंड बिहार रेस्टोरेंट का उद्घाटन

आईटम क्वीन सीमा सिंह ने किया यूपी एंड बिहार रेस्टोरेंट का उद्घाटन

0
seema singh ka photo
seema singh ka photo

भोजपुरी सिनेमा की ऐसी नृत्यांगना, जिसने अपनी मोहक नृत्य व शोख अदा से हर दिल की धड़कन हैं। जी हाँ, लगभग सभी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के आईटम सांग व कॉमेडी सीन में अपनी नृत्य से सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने की कला में निपुण आईटम क्वीन सीमा सिंह हर किसी के दिल की अजीज बनी हुई हैं। उन्होंने नौ साल के फिल्मी सफर में कई अवार्ड, खिताब व रिकॉर्ड अपने नाम की हैं। वे देश ही नहीं विदेश की धरती पर भी बुलंदी का परचम लहरा रही हैं। अभी हाल में उन्होंने एक और रिकॉर्ड कायम की हैं।

आईटम क्वीन सीमा सिंह ने दुबई के अलकुज में यूपी एंड बिहार रेस्टोरेंट का उद्घाटन की हैं। यह रेस्टोरेंट बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर खोला गया है। उदेश्वर सिंह एवं प्रताप सिंह इस रेस्टोरेंट के ओनर हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माता मधुवेन्द्र राय और भोजपुरी पंचायत पत्रिका के संपादक कुलदीप श्रीवास्तव भी मौजूद थे। वहाँ पर सीमा सिंह से मिलने और सेल्फी लेने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। लोग अपने अपने घरों के बालकनी में खड़े होकर सीमा की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिये। रोजी-रोटी की तलाश में घर छोड़कर विदेश में रहने वाले लोग किस कदर अपनी मिट्टी और लोगों से जुड़े होते हैं इसकी बानगी दुबई में देखने को मिली। पूरा माहौल उत्सव में तब्दील हो गया था। दुबई के गिफ्ट सिटी में हजारों की संख्या में उत्तरप्रदेश और बिहार के लोग जुटे थे। लोगों के मनोरंजन के लिए भोजपुरी गाने बजाए जा रहे थे। सीमा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ते हुए भोजपुरी में अपने फैन्स का हालचाल पूछकर सभी को गदगद कर दिया। काफी अरसे बाद किसी स्टार के मुंह से अपनी बोली सुनने पर दर्शक रोमांचित हो गए। सीमा ने अपने फैन्स के पास जाकर फोटो खिंचवाया तथा उस यादगार लम्हें को सजोंने के लिए दर्जनों सेल्फी भी लीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version