भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रियंका ने कहा जो जीता वही सिकंदर

प्रियंका ने कहा जो जीता वही सिकंदर

0
Hot Bhojpuri Actress Priyanka
Hot Bhojpuri Actress Priyanka

भोजपुरी फिल्मो में आज के दौर की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका पंडित अब कहेगी जो जीता वही सिकंदर। जी हाँ, पहली सुपर हिट के बाद एक साल तक भोजपुरिया परदे से दूर रही प्रियंका आज की गिनती आज की तारीख में एक व्यस्त अदाकारा के रूप में होने लगी है। इसी साल जनवरी के आखिरी में अपनी फ़िल्म जानेमन की शूटिंग से भोजपुरिया परदे पर वापसी करने वाली प्रियंका ने इस फ़िल्म के तुरत बाद निर्देशक दिनेश यादव की फ़िल्म दीवानगी की हद तक की शूटिंग शुरू की। इस फ़िल्म कि समाप्ति के बाद अभी वो फिलहाल आदि शक्ति इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत व ए एस पिक्चर्स के बैनर तले निर्माता अनुज कुमार की फ़िल्म जो जीता वही सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त है।

जानेमन की तरह इस फ़िल्म में भी उनके अपोजिट हैं सुपर स्टार खेसारी लाल यादव। फ़िल्म के निर्देशन की कमान थामी है अजय कुमार झा ने। फ़िल्म के अन्य मुख्य कलाकारो में पूनम दुबे, आनंद मोहन, प्रिया शर्मा, अनूप अरोड़ा, संजू सोलंकी, अभय राय, अकबाल राजभर, योगांत पांडे, बबलू खान, प्रेम दूबे, रमेश दूबे, शिवा पंडित, हीरा लाल यादव व उमेश सिंह आदि शामिल हैं। इस फ़िल्म के बाद प्रियंका भोजपुरी के एक जाने माने निर्माता निर्देशक की लगातार दो फिल्मो का हिस्सा बनेंगी। उल्लेखनीय है की प्रियंका की रफ़्तार को देखते हुए फ़िल्मी पंडित यह कयास लगा रहे हैं की प्रियंका साल २०१४ में सर्वाधिक फिल्मो में काम कर भोजपुरी फ़िल्म जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version