भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पहली भोजपुरी 3D फ़िल्म गंगा घाट का मुहूर्त

पहली भोजपुरी 3D फ़िल्म गंगा घाट का मुहूर्त

0
First 3D Bhojpuri Movie Ganga Ghat
First 3D Bhojpuri Movie Ganga Ghat

अब तक दर्शको ने 3D फिल्में हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मो में देखा है लेकिन अब भोजपुरी फिल्मो के दर्शको के लिए भी भोजपुरी 3D फ़िल्म गंगा बन रही है जिसकी घोषणा कर दी गई है और इस फ़िल्म का मुहूर्त बड़े ही धूम धाम से किया गया।

पहली बार भोजपुरी सिनेमा में 3D फ़िल्म लेकर आ रहे है निर्देशक के.सुजीत जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मो का निर्देशन किया है और अब 3D फ़िल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नया आयाम देने जा रहे है इस फ़िल्म के निर्माता है अशोकन पी के।

3D फिल्मो के लिए हमेशा ही दर्शको में काफी उत्त्साहन देखने को मिलता है चाहे वह हॉलीवुड की फ़िल्म हो या बॉलीवुड की ,दर्शको के लिए 3D फिल्मो का क्रेज़ हमेशा ही ज्यादा होता है यही कारन है निर्देशक के.सुजीत अब भोजपुरी में भी 3D फ़िल्म लेकर आ रहे है जिसकी कहानी काफी मनोरंजक और आकर्षक है .फ़िल्म 3D में बन रही है तो फ़िल्म का संगीत भी काफी अलग और अनोखा होगा जिसकी तैयारी भी बहुत जोरो से की जा रही है.एक अलग कांसेप्ट के साथ इस भोजपुरी 3D फ़िल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जाएगी।

मुहूर्त के औसर पर राहुल कपूर, अनारा गुप्ता, आदित्य मोहन, बृजेश त्रिपाठी, अंजना डोब्शन, पुष्प वर्मा, राजन मोदी, संजय भूषण पटियाला, सोफ़िया खान,ग्लोरी महन्त, पूजा, जितेंद्र झा, काया शर्मा, अलका शर्मा, विकास सिंह, हैप्पी राय, अंजलि शर्मा, मुकेश अग्रवाल, दामोदर राव, मेराज शैख़, उज़ैर खान, कमाल खान, शकील मजीद, अविषेक गिरी, पूजा रजक, धनञ्जय सिंह, सोनी श्रीवास्तव, आदि लोगो डायरेक्टर को शुभकामनाएं संदेश दिया !

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version