भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म जान हमार का पोस्ट प्रोडक्शन प्रारंभ

भोजपुरी फिल्म जान हमार का पोस्ट प्रोडक्शन प्रारंभ

0
Bhojpuri movie Jaan Hamar
Bhojpuri movie Jaan Hamar

कोयल फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म जान हमार का पोस्ट प्रोडक्शन प्रारंभ हो गया है। इलाहाबाद एवं कोलकाता में फिल्मायी गयी इस रोमांटिक फिल्म के निर्माता-निर्देशक काशीनाथ जायसवाल, लेखक-गीतकार मृत्युंजय श्रीवास्तव, संगीतकार राजा भट्टाचार्य हैं

शाहबाज खान “पप्पू” फिल्म के कैमरामैन हैं। फिल्म के नायक हैं नवोदित कलाकार प्रेम सिंह और नायिका कल्पना शाह हैं। अन्य मुख्य कलाकार हैं-शाहबाज खान, अली खान, पूनम वर्मा, वंदना सिंह और आईटम क्वीन सीमा सिंह।

“जान हमार” का नायक कृष्णा एक मनमौजी लड़का है। तरह-तरह की शरारतें करता रहता है। गांव के लोग जहां परेशान होते रहते हैं, वहीं मुखिया की बेटी राधा उस अल्हड़ युवक कृष्णा को दिल दे बैठती है। पर राधा का पिता उसकी जबरन शादी कहीं और कर देता है। कृष्णा की दुनिया उजड़ जाती है। सपने बिखर जाते हैं वह पागल जैसा हो जाता है। आगेे क्या होता है, यही है “जान हमार” का क्लाईमैक्स।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version