भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पवन सिंह के साथ कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की हैट्रिक

पवन सिंह के साथ कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की हैट्रिक

0
पवन सिंह के साथ कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह
पवन सिंह के साथ कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह

पावरस्टार पवन सिंह के साथ कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने भोजपुरी फिल्म धड़कन से हैट्रिक लगाई है। सुजीत कुमार सिंह ने पवन सिंह के साथ पहली भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा की थी, जिसका गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने भोजपुरी सिनेसंगीत में अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ा है। उसके बाद हिट रही भोजपुरी फिल्म सत्या जिसका गाना ‘राते दिया बुता के’, व ‘तनी फेरा करवटिया’ इस साल का सबसे हिट गाना बन गया है, जिसको उतर प्रदेश, बिहार के शादी पार्टी, डीजे बैंड तथा आर्केस्टा में खूब बजाया जा रहा है और अब हालिया रिलीज भोजपुरी फिल्म धड़कन को जहाँ दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स द्वारा बिहार में 47 सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग के साथ सफल प्रदर्शित इस फिल्म को दर्शकों का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म को घरेलू महिलाओं सहित हर वर्ग के दर्शक पसंद कर रहे हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित इस फिल्म के सारे पहलुओं पर गौर करें तो पता चलता है कि भोजपुरी सिनेमा में प्रेम के नए दृश्यो को नए अंदाज में फिल्माया गया है। अश्लीलता को दरकिनार कर रोमांस की अलग प्रस्तुति इस फिल्म को और भी खास बनाती है।

पावरस्टार पवन सिंह के साथ मृगनयनी अक्षरा सिंह व चुलबुली शिखा मिश्रा की कमेंस्ट्री दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर तथा संगीतकार मधुकर आनंद व छोटेबाबा हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। छायांकन फ़िरोज़ खान, संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव व बाजीराव का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं।

गौरतलब है कि आगामी होली के शुभ अवसर पर पवन सिंह के साथ सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ’वांटेड’ जोर-शोर से पूरे भारत में प्रदर्शित की जायेगी। फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं। लेखक वीरू ठाकुर, कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं तथा संकलन दीपक जौल का है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version