भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला कौड़ीराम महोत्सव में सीमा सिंह

कौड़ीराम महोत्सव में सीमा सिंह

0
seema singh selfi
seema singh selfi

भोजपुरी सिनेमा जगत की डांसिंग स्टार सीमा सिंह अपनी अदाओं का जादू कही भी चला देती है। हाल में हुए कौड़ीराम महोत्सव में सीमा सिंह ने अपने नृत्य का जादू चला कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी सीमा सिंह की ठुमके के साथ ताली और सीटी की बौछार करते रहे। पूरा माहौल संगीतमय था उसी बीच सीमा सिंह ने स्टेज पर अपना कदम रखा। सीमा सिंह के स्टेज पर आते ही सभी ने इनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया। दर्शकों का अपने प्रति प्यार देख कर सीमा सिंह हर्षित हो गयी।

सीमा सिंह ने कहा कि एक कलाकार सिर्फ और सिर्फ अपने प्रसंशकों के प्यार और स्नेह का भूखा होता है। दर्शक जब किसी कलाकार के अभिनय व नृत्य को अपनी तालियों से सराहते हैं तो कलाकार का हौसला बढ़ जाता है। इस कार्यक्रम में सीमा सिंह के साथ स्टार गायक समर सिंह ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विदित हो कि हाल ही में सीमा सिंह ने डीजे मूवी इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म रंग के सेट पर अपने नृत्य का शानदार प्रदर्शन कर शूटिंग के माहौल को रंगीन बना दी थी। इस फिल्म मे युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और सिनेतारिका रीतिका की रोमांटिक जोड़ी है। ध्यान रहे कि हाल ही में बिहार और मुंबई में सफल प्रदर्शित निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. की भोजपुरी फिल्म राम लखन और पवन सिंह व निधि झा अभिनीत भोजपुरी फिल्म ज़िद्दी तथा निर्माता इम्तियाज़ खान की भोजपुरी फिल्म दीवाने में संजय पाण्डेय के साथ सीमा सिंह के हास्य अभिनय व मनमोहक नृत्य दर्शकों को खूब लुभाया। इनके चाहने वाले सिनेप्रेमी सिनेमा हाल में इनकी अदाकारी पर तालियाँ व सीटियाँ बजाकर खूब आनन्दित हुए।

देखियें:

भोजपुरी के कुछ उपयोगी वीडियो जरूर देखीं

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version