भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला बिटिया सदा सुहागन रहऽ के सारे गीत रिकार्ड

बिटिया सदा सुहागन रहऽ के सारे गीत रिकार्ड

0
Bitiya sada suhagan rha
Bitiya sada suhagan rha

मुनुजी फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजुपरी फिल्म ‘बिटिया सदा सुहागन रहऽ’ के सारे गीत पिछले दिनों आदित्य रिकार्डिंग स्टूडियो, अंधेरी में रिकार्ड हुए। इस फिल्म में कुल 10 गीत हैं जिन्हें उदित नारायण, दीपा नारायण, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, अनामिका सिंह, अशोक जाधव, कविता निकम एवं मधुकर आनंद ने गाये हैं। इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार प्यारेलाल यादव ‘कवि’, राजेश मिश्रा, श्यामजी श्याम एवं फणिन्द्र राव हैं। फिल्म के निर्माता सुरेश कुमार, निर्देशक संजय कुमार सिन्हा, लेखक जीतेन्द्र सुमन, नृत्य धीरज सोनी एवं कैमरा मैन सानू सिंहा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-रानी चटर्जी, नवोदित अभिनेता अजितेश, सुबोध सेठ, नीलिमा सिंह, मनीष चतुर्वेदी, नीरज बादशाह, सुमन कुमार, पूनम सिंह, बृजेश कुमार, रवि मिश्रा, शशिकांत, शंकर भट्ट एवं
आइटम गर्ल कविता सिंह।

फिल्म की शूटिंग आगामी 6 फरवरी से स्टार्ट टू फिनिश बिहार के राजगीर के रमणीय स्थलों पर होगी। फिल्म के बारे में निर्माता सुरेश कुमार ने बताया कि यह
फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह एक नारी प्रधान फिल्म है जिसमें धर्म और कर्म के महत्व को दर्शाया गया है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version