भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला होई मुलाकात बान्हा पर गीत का फिल्मांकन चांदीवली स्टूडियो में

होई मुलाकात बान्हा पर गीत का फिल्मांकन चांदीवली स्टूडियो में

0
Bhojpuri Film Jaaneman poster
Bhojpuri Film Jaaneman poster

श्रेयस फिल्म्स बैनर तले निर्माणाधीन – फ़िल्म – “जानेमन” के ड्रीम सांग का फिल्मांकन मुम्बई स्थित चांदीवली स्टूडियो में किया गया है। फ़िल्म के निर्माता – प्रेम राय तथा सह निर्माता – अरुण सिंह हैं। फ़िल्म को ख़ूबसूरती से निर्देशन कर रहे हैं – अरविन्द चौबे।

“लल्हकी ओढ़नियाँ ओढ़िके कान्हा पर, होई मुलाक़ात बान्हा पर….” प्यारे लाल यादव कविजी के लिखे हुए इस गीत को भोजपुरी सुपर स्टार – खेसारी लाल यादव और प्रियंका पंडित पर फिल्माया गया है। नृत्य निर्देशक – रिक्की गुप्ता ने अपनी अलग शैली में इस गीत का निर्देशन किया है जो दर्शको को खूब पसंद आने वाला है। अन्य गीतों के नृत्य निर्देशक – कानू मुखर्जी एवं संजय कुर्वे हैं तथा गीतकार – आजाद सिंह एवं मनोज मतलबी ने बाकी गीतों को लिखा है। कर्णप्रिय संगीत बनाया है घुँघुरू ने। छायांकन किया है – प्रमोद पाण्डेय। फ़िल्म के मुख्य कलाकार – खेसारी लाल यादव, विराज भाट्ट, काजल राघवानी, प्रियंका पंडित, शिखा मिश्रा, अनूप अरोरा, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप लोटा, अरुण सिंह, अभय राय, नवोदित गायक अनिल यादव, जसवन्त जयसवाल तथा संजय पाण्डेय हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version