भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म रंग का टीजर लांच

भोजपुरी फिल्म रंग का टीजर लांच

1
bhojpuri film rang teaser
bhojpuri film rang teaser

भोजपुरी फिल्म रंग का टीजर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स द्वारा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया। डेढ़ मिनट के इस टीजर की दर्शको ने जम कर तारीफ़ की है, दर्शक विराज भट्ट और अरविन्द अकेला कल्लू के एक्शन, रितिका शर्मा की मासूमियत, संजय पांडेय और उमेश सिंह की क्रूरता को काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर जारी करने के कुछ ही घंटो बाद इसे यु ट्यूब पर और फेसबुक पर काफी लोगों ने शेयर किया है। छोटे से इस टीजर ने ही दर्शको के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है।

भोजपुरी फिल्म रंग में अरविन्द अकेला कल्लू व रीतिका के साथ विराज भट्ट, संजय पांडे, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमाल खान, वैभव राय, पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा, प्रिया पांडे, श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीमा सिंह , ग्लोरी और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस फिल्म में बिखेरा है। रंग के लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा, संगीतकार हैं मधुकर आनंद, सिनेमेटोग्राफर हैं जग्विन्दर सिंह हुण्डल, संपादक है धरम सोनी, एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव और प्रचारक हैं उदय भगत।

1 COMMENT

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version