भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा भईल तोहरा प्यार में का मुहूर्त

भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा भईल तोहरा प्यार में का मुहूर्त

0
bhojpuri film pagal dilwa bhail tohara pyar mein muhurat
bhojpuri film pagal dilwa bhail tohara pyar mein muhurat

भोजपुरी सिने जगत में गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा भईल तोहरा प्यार में का मुहूर्त मुंबई के एक स्टूडियो में धूमधाम से संपन्न किया गया। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में दो लोकप्रिय गायक सुनील सागर और सिन्टू पाण्डेय को बतौर नायक लांच किया जा रहा है। दोनों के फैन्स के लिए यह बड़ी खबर है। वे अपने चहेते गायक को अब रुपहले परदे भी नाचते – गाते देख पाएंगे।

भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा भईल तोहरा प्यार में के निर्माता पिन्टू सिंह व आनंद राज आनंद। पिन्टू सिंह इसके पहले दो बड़ी भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक चन्दन सिंह । फिल्म के लेखक सत्य प्रकाश मिश्रा ’बैरागी जी’ हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार सुनील सागर, सिन्टू पाण्डेय, मनोज टाईगर, सीमा सिंह, ग्लोरी, मनी सम्राट, चन्दन राय, प्रज्ञा मिश्रा आदि हैं तथा फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन जारी है, जिसकी घोषणा की जायेगी। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फिल्म जगत की कई गणमान्य हस्तियाँ मौजूद थी और सभी ने पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version