भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

यश अंजना का लुंगी डांस

0
Yash Anjana in Lungi Dance
Yash Anjana in Lungi Dance

भोजपुरिया परदे पर दिलदार सांवरिया से हिट हुई जोड़ी यश कुमार और अंजना सिंह जल्द ही एक साथ फिर से दिखेंगे वो भी लुंगी डांस करते हुए। जी हाँ , दोनों कि अगली फ़िल्म राजा जी आई लव यु अब प्रदर्शन के लिए तैयार है। तन्वी मल्टी मिडिया के बैनर तले निर्माता दीपक शाह व निर्देशक विनय बिहारी कि इस फ़िल्म में यश व अंजना कि रोमांटिक जोड़ी के साथ साथ कुणाल सिंह, संजय पाण्डेय , मनोज टाइगर , आनंद मोहन, अयाज़ खान भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं। निर्देशक विनय बिहारी भोजपुरी फ़िल्म जगत के सबसे बड़े गीतकार के रूप में जाने जाते हैं। इस फ़िल्म से वो अपने निर्देशन कि पारी कि शुरुवात कर रहे हैं। फ़िल्म का संगीत भी उन्होंने ही दिया है। विनय बिहारी के अनुसार , राजा जी आई लव यु एक एक्शन रोमांटिक फ़िल्म है। फ़िल्म के गाने काफी कर्णप्रिय बने हैं। उन्होंने आगे कहा है सभी गाने अलग अलग फलेवर के हैं। एक गाने का फिल्मांकन कुछ इस तरह किया गया है कि लोग हिंदी फिल्मो के लुंगी डांस को भूल जायेंगे। यश और अंजना ने उस गाने पर बहुत ही अच्छा परफॉर्म किया है। यश के अनुसार , गाना अच्छा हो तो परफॉर्मेंस खुद निखर के आता है। अपनी भूमिका के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि वो अभिनेता बनने कि लालसा रखने वाले एक युवक कि भूमिका में है। अपने सपने को साकार करने के लिए वो किस तरह और किस दिशा में बढ़ते हैं यही इस फ़िल्म में दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि पाखी हेगड़े इस फ़िल्म में सरप्राइज़ पैक कि तरह होंगी। फ़िल्म जल्द ही रिलीज़ होगी।

यश अंजना का लुंगी डांस

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version