भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने लांच किया भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का फर्स्ट लुक

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने लांच किया भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का फर्स्ट लुक

0
भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का फर्स्ट लुक
भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का फर्स्ट लुक

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने पावरस्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का फर्स्ट लुक लांच किया है। इस म्यूजिक के ओनर रत्नाकर कुमार ने फिल्म का म्यूजिक व आल डीजिटल राईट्स लिया है। लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को मोड़ देने हेतु बजट की परवाह किये बिना एक अच्छी फ़िल्म का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म में पावरस्टार पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आयेंगे। उनका यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा। पवन सिंह के साथ रोमांटिक जोड़ी में नवोदित पायस पंडित हैं। यह जोड़ी की दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। सह निर्माता सुशील सिंह तथा लेखक व कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी, आजाद सिंह, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने। छायांकन के. वेंकेट महेश, नृत्य रिक्की गुप्ता व राम देवन, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला मनीष शिर्के, संकलन कुणाल प्रभु का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ पायस पंडित, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।

Worldwide Records Launches First Look of Pawan singh starrer Bhojpuri Film Loha Pahalwan.

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version