भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला विनय आनंद की जोरदार वापसी

विनय आनंद की जोरदार वापसी

0
Vinay Anand Bhojpuri Star
Vinay Anand Bhojpuri Star

बॉलीवुड एवं भोजीवुड में अब तक कई हिन्दी तथा भोजपुरी फिल्मों के जरिये सिनेप्रेमियों के दिल में अलग मुकाम स्थापित कर चुके सदाबहार अभिनेता विनय आनंद एक बार फिर भोजपुरी सिने जगत में बड़े धमाके के साथ जोरदार वापसी कर रहे हैं। ‘आमदनी अठ्ठन्नी खर्चा रुपइया’ जैसी कॉमेडी फ़िल्म के साथ साथ विनय आनंद ने कई हिट फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। साथ ही कई सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्मों के जरिये दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इन्होंने भोजपुरी सिने जगत को अब तक खटाई लाल मिठाई लाल, त्रिनेत्र, दबंग दामाद, बिहारी रिक्शावाला, शिव चर्चा सहित साठ से अधिक भोजपुरी फिल्में दी हैं। इसके साथ ही छोटे परदे के दर्शकों का भी ये पुलिस फाइल्स और बिग मेम साहब जैसे कार्यक्रम के जरिये भरपूर मनोरंजन कर चुके हैं। इनके मधुर आवाज़ में रैप म्यूजिक वीडियो भी जारी किया जा चुका है, जिसे हर वर्ग के संगीतप्रेमियों ने काफी पसंद किया।

गौरतलब है कि शिव शक्ति प्रोडक्शन इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी जे पी मिश्रा कृत भोजपुरी फिल्म ‘हम हईं बिहारी टाईगर’ में विनय आनंद एक सशक्त पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इनकी नायिका कल्पना शाह है। जिसका भव्य प्रदर्शन 22 जुलाई से बिहार के लोकप्रिय छविगृहों में हो रहा है। सिनेप्रेमियों के चहेते विनय आनंद को इस बार एक अलग ही अंदाज़ में रुपहले परदे पर देखेंगे। इस फिल्म के निर्माता मनीष जे मिश्रा हैं। फ़िल्म निर्देशन की बागडोर समीर खान ने संभाली है। मुख्य भूमिका में विनय आनंद के साथ कल्पना शाह, सुशील सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, आनंद मोहन, प्रिया शर्मा, शहबाज खान, हीरा यादव, सीमा सिंह, गिरीश शर्मा आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि शीघ्र ही विनय आनंद की मितवा प्रोडक्शन हॉउस की भोजपुरी फ़िल्म भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू रिलीज होगी। इस फ़िल्म के निर्माता धर्मेन्द्र मौर्या तथा निर्देशक शाद कुमार हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version