भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News फिल्म्स अब लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म हुकूमत

फिल्म्स अब लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म हुकूमत

0

bhojpuri-film-hukumatअपनी पहली ही फिल्म जानेमन से भोजपुरी फिल्म जगत में शानदार शुरुवात करने वाली फिल्म निर्माण कंपनी श्रेयश फिल्म्स अब लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म हुकूमत । निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे की इस फिल्म में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह और प्रख्यात गायक अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू पहली बार साथ साथ दिखेंगे। इसी सप्ताह फ्लोर पर जानी वाली इस फिल्म के लेखक एस के चौहान, संगीतकार घुँघरू , गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारे लाल कवि जी , मनोज मतलबी और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है। फिल्म में पवन सिंह और अरविन्द अकेला कल्लू के साथ साथ काजल राघवानी, संजय पाण्डेय, आलोक यादव, जसविंदर जस्सी, अनूप अरोरा , विनोद मिश्रा, जशवंत जायसवाल, धर्मेन्द्र तिवारी और माया यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग इसी सप्ताह शुरू हो रही है। निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे ने इसके पूर्व जानेमन का निर्माण किया था जो की काफी सफल रही थी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version