भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पवन सिंह और काजल राघवानी के गाने को मिले 100 मिलियन व्यूज

पवन सिंह और काजल राघवानी के गाने को मिले 100 मिलियन व्यूज

0
Song of Pawan Singh and Kajal raghwani got 100 million views on YouTube.
Song of Pawan Singh and Kajal raghwani got 100 million views on YouTube.

भोजपुरी सिने संगीत जगत में नई क्रांति के साथ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स इंटरनेशनल के साथ-साथ मल्टीपर्पज म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी और पवन सिंह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा रिलीज पावरस्टार पवन सिंह की गायिकी व अदायगी तथा ड्रीमगर्ल काजल राघवानी की मोहक अदा से सराबोर भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा का छलकत हमरो जवानियां गाना को यूट्यूब पर हाईएस्ट 100 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह गाना देश-विदेश में धूम मचाने के साथ ही साथ जन जन में काफी लोकप्रिय भी है। कोई भी समारोह या कार्यक्रम हो और छलकत हमरो जवानियां गाना ना बजे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की रोमांटिक भाव भंगिमा दर्शकों को खूब लुभाता है। इस गाने के डांस में उनकी जुगलबंदी मन मोह लेता है। इस गाने की कोरियोग्राफी किया है डांस मास्टर राम देवन ने। म्यूजिक कंपनी “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी” के ओनर “रत्नाकर कुमार” हैं।

12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को बेस्ट म्यूजिक कंपनी का स्पेशल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा का गाना छलकत हमरों जवानियां को यू ट्यूब पर हाइएस्ट व्यूज मिलने के लिए दिया गया था। इतना ही नहीं इस म्यूजिक कम्पनी को सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ को ‘बेस्ट म्यूजिक कंपनी’ का अवार्ड सहित 5 कैटगरी के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अवार्ड समारोह में छलकत हमरों जवानियां गाना के बेस्ट मेल सिंगर के लिए पवन सिंह, बेस्ट फीमेल सिंगर के लिए प्रियंका सिंह, बेस्ट संगीतकार के लिए मधुकर आनंद, बेस्ट गीतकार के लिए आजाद सिंह को अवार्ड दिया गया था।

भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा का छलकत हमरों जवानियां गाने को संगीतकार ‘मधुकर आनंद’ के संगीत निर्देशन में गायिकी के सिरमौर पवन सिंह पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह ने मधुर स्वर दिया है। गीतकार आजाद सिंह ने यह गीत लिखा है। वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित व निर्माता सुधीर सिंह, सह निर्माता संदीप सिंह की फिल्म भोजपुरिया राजा जहाँ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर सुपरहिट रही है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी व संकलन दीपक जौल का है।

Song of Pawan Singh and Kajal raghwani got 100 million views on YouTube.

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version