भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Celebs Bhojpuri Actress Sizzling Archan singh

Sizzling Archan singh

0
Sizzling Archan singh
Sizzling Archan singh

Sizzling Archan singh

भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़ में तीन फिल्मो से आगाज करने वाली अर्चना सिंह ने अपने आगमन के साथ ही फिल्म जगत में सनसनी फैला दी है और आज उनकी गिनती भोजपुरी की व्यस्तम अभिनेत्री में होने लगी है . बिहार की भभुआ की रहने वाली अर्चना का ग्लेमर वर्ल्ड में कदम रखना इत्तेफाक ही था . भोजपुरी के पहले मनोरंजन चैनल महुआ के हिट सीरियल स से सरस्वती में निगेटिव किरदार से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली अर्चना की एक माह में ३ फिल्मे रिलीज़ हुई . उनकी पहली फिल्म थी निर्देशक ब्रज भूषण की फूहड़ सनीमा . भोजपुरी की अब तक की इस बोल्ड फिल्म में उनका किरदार एक आम घरेलु लड़की का था , जो एक साफ़ सुथरी फिल्म बनाने वाले निर्देशक की प्रेमिका का था . फिल्म में उनके अपोजिट थे बहुमुखी अभिनेता अजय दिक्षित . फिल्म में अर्चना के सहज अभिनय ने सबका ध्यान उनकी ओर खिंचा . फूहड़ सनीमा के साथ ही रिलीज़ हुई अर्चना की दूसरी फिल्म बड़का छोटका . निर्देशक पायल कश्यप व रमेश झा की इस फिल्म में भी अर्चना के अभिनय को सराहा गया . इनदोनो के बाद अगले ही सप्ताह रिलीज़ हुई लक्ष्मण रेखा . इस फिल्म में उनके साथ थे विनय आनंद और गुंजन पन्त . लक्ष्मण रेखा इन दिनों मुंबई में धूम मचा रही है . हाल ही में बिहार से भोजपुरी फिल्म जान तू जहान तू की शूटिंग कर लौटी अर्चना धारावाहिकों में व्यस्त है और इसी माह एक बड़ी फिल्म की शूटिंग करने वाली है .

[carousel_gallery include=”5520, 5521, 5522, 5523″]

पिछला लेखReady to release ‘Dhurandher – The Shooter’
अगिला लेखDildar saawariya – review by uday bhagat
टीम जोगीरा आपन भोजपुरी पाठक सब के ई वेबसाइट उपहार स्वरुप भेंट कर रहल बा। हमनी के इ कोशिश बा कि आपन पाठक सब के ढेर से ढेर भोजपुरी में सामग्री उपलब्ध करावल जाव। जोगीरा डॉट कॉम भोजपुरी के ऑनलाइन सबसे मजबूत टेहा में से एगो टेहा बा, एह पऽ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टटका ख़बर, भोजपुरी कथा कहानी, भोजपुरी किताब, भोजपुरी साहित्य आ भोजपुरी से जुड़ल समग्री उपलब्ध बा।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version