भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला शिखा मिश्रा ने लगाया पवन के नाम की हल्दी

शिखा मिश्रा ने लगाया पवन के नाम की हल्दी

0
शिखा मिश्रा
शिखा मिश्रा

चंचल, चुलबुली अदाकारा शिखा मिश्रा ने सुपर स्टार पवन सिह के नाम की हल्दी भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग के एक दृश्य में लगायी हैं। यह दृश्य फिल्म में दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षक होगा, जो बहुत रोमांचित करेगा। प्यार, मोहब्बत व रोमांस से भरपूर किशोरी फिल्म्स प्रस्तुत धुपेन्द्र भगत कृत भोजपुरी फिल्म धड़कन का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए अलग सिनेमा बनाने वाले फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने उम्दा निर्देशन किया है। इस फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर उच्च तकनिकी के साथ पूरी की जा रही है।

इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर्य, यंग्रीयंग मैन पवन सिंह और शिखा मिश्रा रोमांटिक जोड़ी में हैं। फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद मनोज के कुशवाहा ने लिखा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद ने। पार्श्वगायन पवन सिंह, कल्पना, प्रियंका सिंह, इन्दू सोनाली ने किया है। फिल्म के सभी गाने एकदम नये और बहुत ही कर्णप्रिय हैं। संगीत कहीं से भी कॉपी नहीं की गई है। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव ने करवाया है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ‘पप्पू’ हैं। मुख्य भूमिका में शिखा मिश्रा, के साथ पवन सिंह, अक्षरा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version