भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला शारदा सिन्हा को बिहार गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

शारदा सिन्हा को बिहार गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

0
Sharda Sinha
Sharda Sinha

राज्य में सांस्कृतिक चेतना को जागृत एवं सामाजिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभानेवालों को नई दिशा परिवार की ओर से बिहार गौरव गाथा-2013 के अंतर्गत श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र, खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्याम रजक, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद, पूर्व मंत्री नागमणि एवं विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव उपस्थित थे। समारोह में डॉ. बीके शरण, डॉ. अजय कुमार, पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, विष्णु प्रसाद सिन्हा, आरके सिन्हा, राजेन्द्र प्रसाद मंजुल और शिव दयाल पासवान को द ग्रेट सिटीजन ऑफ बिहार अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूजा रंजन, अमिताभ कुमार, आरआर प्रसाद, शैलेश्वर कुमार, धनंजय कुमार पांडेय, बीडी शर्मा, डॉ. अरुण कुमार झा, डॉ. रवि और गुलाब को बिहार शिक्षा रत्न अवार्ड-2013 से सम्मानित किया गया। पद्मश्री प्रो. शारदा सिन्हा, गुप्तेश्वर पांडेय, टीके सिन्हा, मनोरंजन कुमार, मनीष कुमार प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, डॉ. अवधेश शर्मा, आशीष रंजन, नागेन्द्र पंडित, सुबोध नंदन सिन्हा, डॉ. ताबीज मंजूर, राजेश कुमार ठाकुर, भरत चौबे, डॉ. आरके सिंह और डॉ. रवि बिहार गौरव आवार्ड-2013 से सम्मानित किए गए। श्वेता गुप्ता, अरुण कुमार, मो. हसीनुल हक और हरवीश राठौर बिहार युवा रत्न- 2013 से सम्मानित किए गए। मुकेश कुमार, कोमल रानी को बिहार कला रत्न-2013 से सम्मानित किया गया। डॉ. अल्का सुमन, डॉ. कुमारी रिचा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा और डॉ. अशविन्द कुमार को बिहार चिकित्सा सेवा सम्मान-2013 से सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version