भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला सीमा सिंह का नया रुप भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 में

सीमा सिंह का नया रुप भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 में

0
सीमा सिंह का नया रुप भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 में
सीमा सिंह का नया रुप भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 में

चंचल, चुलबुली अदाकारा व डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का गॉंव की टिपिकल देहाती लेडी के लुक में नजर आने वाली हैं। अभी हाल ही में मुम्बई के मढ़ आइलैण्ड स्थित तुलसी बिहार स्टूडियो में शादी-व्याह के पारंपरिक गीत का फिल्मांकन किया गया है, जिसमे सीमा सिंह का खूबसूरत अंदाज शादी-सुदा देहाती लेडी के रूप में देखेगा। सिनेप्रेमियों व उनके चाहने वालों के लिए यह सरप्राईज लुक है। इस गाने का नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी ने किया हैं। जिससे गाना बहुत मजेदार बन गया है, जो दर्शकों को खूब आनंदित करेगा। शूटिंग के समय सीमा सिंह का देहाती आकर्षक लुक की तारीफ जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और लकी गर्ल आम्रपाली दूबे के साथ हर किसी ने खूब की है। रुपहले पर्दे पर इनका यह लुक जलवा ही जलवा बिखेरने वाला है। हिट रही ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ की अपार सफलता के बाद अब उसी फिल्म का सिक्वल भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता राहुल खान और निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।

सीमा सिंह कहती हैं कि ‘इस लुक में व घरेलू माहौल में एन्जॉय फुल सांग पर परफार्म करके मुझे बहुत अच्छा लगा। एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ जी के साथ स्क्रीन शेअर करने का मौका मिला और आम्रपाली जी के साथ काम करके बहुत मजा आया। मैं अपने चाहने का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ, क्योंकि आप लोग मुझे हर रूप में देखना पसंद करते हैं। यह मेरा सौभाग्य है। ऐसे ही आप लोग अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखियेगा।’

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version