भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा में सीमा सिंह का आइटम सांग

भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा में सीमा सिंह का आइटम सांग

0
भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा में सीमा सिंह का आइटम सांग
भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा में सीमा सिंह का आइटम सांग

भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह ने अभी हाल ही में एक अनोखे रूप में वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डा के पास के गाँव में शूटिंग की हैं। फिल्म मेकर पिन्टू सिंह की एक और प्रस्तुति स्काई टच इंटरप्राइजेज के बैनर तले भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा दर्शकों के भरपूर मनोरंजन हेतु निर्मित की जा रही है। इस फिल्म में सीमा सिंह का गेटअप बहुत ही अलग है और उनका मनमोहक ठुमका उनके फैंस व सिनेप्रेमियों को खूब वाला है। सीमा सिंह गाने की कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने किया है।

फिल्म के निर्माता अजीत प्रताप सिंह पिन्टू भईया हैं, जिन्हें भोजपुरी फिल्म जगत में अच्छे फिल्म मेकर के रूप में जाना जाता है। सह निर्मात्री डॉली सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन सिंह हैं। इस फिल्म के जरिये सिंगर सुनील सागर को बतौर हीरो लॉन्च किया जा रहा है। उनका साथ दे रही हैं खूबसूरत अदाकारा शुभी शर्मा और मोहिनी घोष। फिल्म की कथा सत्यप्रकाश मिश्रा बैरागी तथा पटकथा व संवाद अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। यह फिल्म भोजपुरी को एक नया विषय परोसने का काम करेगी। गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा बैरागी के गीतों को संगीत से सँवारा है संगीतकार अविनाश झा घुँघरू ने। छायांकन नजीर खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ हीरालाल यादव का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

भोजपुरी फिल्म पागल दिलवा के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार नवोदित सुनील सागर, शुभी शर्मा, मोहिनी घोष, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, रमेश द्विवेदी, सीमा सिंह, माया यादव, रीतू पाण्डेय, सोनिया मिश्रा, शिवेश तिवारी, मनी सम्राट, मनीष चतुर्वेदी, चंदन राय, दीपक, सिंटू पाण्डेय आदि हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version