भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला सीमा सिंह की केन्द्रीय भूमिका भोजपुरी फिल्म पंडित माफिया में

सीमा सिंह की केन्द्रीय भूमिका भोजपुरी फिल्म पंडित माफिया में

0
seema singh profile pic
seema singh profile pic

भोजपुरी सिनेजगत की डांसिग स्टार सीमा सिंह ने भोजपुरी सिनेप्रेमियों का मनोरंजन अपनी मनमोहक नृत्य से बखूबी किया है। इनकी एक झलक पाने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच जाते है। दर्शकों को सिर्फ इतनी खबर लगनी चाहिये फिल्म में सीमा के नृत्य का तड़का है। इनके चाहनेवाले अपना काकाज छोड़ कर सिनेमाघर का रास्ता पकड़ लेते है। सीमा सिंह के चाहनेवालों के लिए एक अच्छी खबर है।

डांसिंग स्टार सीमा सिंह की मनमोहक नृत्य का आनंद उठा चुके दर्शक अब इनके अभिनय कला का भरपूर आनंद आरपीएम कौर फिल्मस की प्रस्तुति वाली भोजपुरी फिल्म पंडित माफिया में कर पायेंगे। इस फिल्म में सीमा केन्द्रीय भूमिका में है।

इस फिल्म में सीमा सिंह अपनी अभिनय से भोजपुरिया दर्शकों का मनोरंजन कर उनका दिल जीतते नजर आयेंगी। रणवीर सिंह कहते हैं कि भोजपुरी फिल्मों का क्रेज बिहार, झारखंड, नेपाल, यूपी, बंगाल व बंगलादेश के साथ विदेशों में भी हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें सीमा सिंह कमाल का अभिनय की हैं। सस्पेंस, थ्रिलर व पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म के निर्माता व प्रस्तुतकर्ता रणवीर सिंह हैं तथा निर्देशन किया है बहाल सिंह ने। एसोसिएट निर्माता राजेश मिश्रा है। कथा राजेश मिश्रा, पटकथा व संवाद बाबरअली खान का है। फिल्म में संगीतकर मणि बच्चन, विक्रमजीत व मनु हैं तथा गीतकार बाबरअली खान हैं। छायांकन लोकेश शर्मा का है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सीमा सिंह के साथ सुनील शर्मा, काव्या शर्मा, अजय मधुकर, दिव्या चैहान, दलपत सिंह की मौजूदगी है। सीमा इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version