भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला संचिता बनर्जी कर रही हैं भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 से डेब्यू

संचिता बनर्जी कर रही हैं भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 से डेब्यू

0
संचिता बनर्जी कर रही हैं भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 से डेब्यू
संचिता बनर्जी कर रही हैं भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 से डेब्यू

अभिनेत्री संचिता बनर्जी भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 से भोजपुरी फिल्म जगत में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ लॉन्च हो रही हैं। मॉडलिंग और कई विज्ञापन फिल्मों व हिन्दी फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी संचिता फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ से भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं। रुपहले परदे पर उन्हें देखने की भोजपुरी सिनेप्रेमियों में गजब का उत्साह बना हुआ है। सवाल के जवाब में संचिता ने बताया कि “यह मेरी पहली भोजपुरी फिल्म है लेकिन शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा बिलकुल महसूस नहीं हुआ कि मैं उन लोगो के साथ पहली बार वर्क कर रही हूँ। निरहुआ जी, आम्रपाली जी, संजय पाण्डेय जी सहित सभी ने मुझे शूटिंग के दौरान काफी सहयोग दिया।”

भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी के पहले पार्ट को दर्शको ने बहुत पसंद किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह “निरहुआ हिन्दुस्तानी 2” भी बहुत पसंद आएगी। फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर और निर्माता राहुल खान ने बहुत अच्छी फिल्म का निर्माण किया है।

उल्लेखनीय है कि निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म “निरहुआ हिन्दुस्तानी 2” भव्य पैमाने पर 12 मई से बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित की जायेगी।

भोजपुरी सिनेमा की कायापलट करने वाली सुपर हिट भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी और निरहुआ रिक्शावाला 2 का निर्माण करने वाले फिल्म निर्माता राहुल खान तीसरी भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 लेकर आ रहे हैं। यह उनकी भोजपुरी सिनेमा में हैट्रिक फिल्म है। निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है।

इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और नवोदित अदाकारा संचिता बनर्जी की रोमांटिक जोड़ी है, साथ ही आम्रपाली दूबे अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं।

देखियें:

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version