भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला संगीता तिवारी के जन्मदिन पार्टी

संगीता तिवारी के जन्मदिन पार्टी

0
Sangeeta Tiwari's birthday Bash
Sangeeta Tiwari's birthday Bash

भोजपुरी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री संगीता तिवारी के जन्मदिन पर सितारों ने नाच झूमकर खूब रंग जमाया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुम्बई के रोयालिस्टा में संगीता तिवारी का जन्मदिन फिल्मी सितारों के बीच बड़े धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष की भाँति इस बार भी फिल्मी सितारों सहित नाम चीन हस्तियों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन का केक काटकर इन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व खुशहाल जीवन की शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने आने वालो में मेगा स्टार रवि किशन, विनय आनंद, पाखी हेगड़े, अंजना सिंह, गुंजन पंत, लवी रोहतगी, स्वीटी छाबरा, मेघना पटेल, रानी शर्मा, तृप्ति सिन्हा, अमरीश सिंह, रवि सिन्हा, दीपक तिवारी, पप्पू खन्ना, ब्राइट ओइटडोर मीडिया के प्रमुख योगेश लखानी, राजू सरदार, श्रवण अग्रवाल, जावेद, महेंद्र धारीवाल, विनोद गुप्ता, जे नीलम, बादशाह खान, सभा वर्मा, जितेंद्र सिंह, शंकर अरोरा, सागर वर्मा, उदय भगत, संजय भूषण पटियाला, रामचन्द्र यादव, गोविन्द ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

इस शुभ अवसर पर फिल्मी सितारों ने जमकर ठुमके लगाए। संगीता तिवारी का जन्मदिन भोजपुरी फिल्म जगत में काफी मशहूर माना जाता है । हर साल 14 अगस्त को वह अपना जन्मदिन धूम धाम से मनाती हैं। जन्मदिन पार्टी में आये हुए सभी गणमान्य जनों ने मिलकर यादगार लम्हे में तब्दील कर दिया।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version