भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला संगीता तिवारी भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग में व्यस्त

संगीता तिवारी भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग में व्यस्त

0
sangeeta tiwari

भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस अदाकारा संगीता तिवारी इन दिनों राँची की खूबसूरत वादियों में बोल रही हैं “सर्वशक्तिशाली महादेव”। जी हाँ, संगीता तिवारी भोजपुरी सिनेमा के शहंशाह व मेगास्टार रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग में व्यस्त हैं। भोजपुरी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को मजबूती व भोजपुरी सिनेमा को अधिक ँचाई देने हेतु ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म में संगीता तिवारी के संग मेगास्टार रवि किशन की रोमांटिक जोड़ी है, जो सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाली है। राँची के खूबसूरत वादियों में फिल्माया जा रहा इनका रोमांस दर्शकों को खूब रोमांटिक करेगा। फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। छायांकन आर. आर. प्रिंस कर रहें हैं।

मुख्य भूमिका में संगीता तिवारी के साथ मेगास्टार रवि किशन, प्रियेश सिन्हा, अमरीश सिंह, गुंजन पंत, पायस पंडित, ईनु श्री, बृजेश त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, अयाज खान, अनूप अरोरा, अरुण गुप्ता, सुशील बाबा, जय प्रकाश सिंह आदि हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राँची और जिले से जुड़े कई रमणीय वादियों की जोर शोर से की जा रही है।

संगीता तिवारी कहती हैं कि यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छी की जा रही है। रवि जी के साथ एक बार काम करके मौका मिला है। मैं अपने चाहने वालों से यही कहना चाहती हूँ कि आप सभी का प्यार हमेशा ही मुझे मिलता रहा है, आगे भी मिलता रहे।

bhojpuri actress sangeeta tiwari
bhojpuri actress sangeeta tiwari
bhojpuri actress sangeeta tiwari hd photo
sangeeta tiwari
sangeeta tiwari in bhojpuri film sarvshaktishali mahadev

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version