भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला संचिता बनर्जी और दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2

संचिता बनर्जी और दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2

0
संचिता बनर्जी और दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
संचिता बनर्जी और दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2

भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 कल १२ मई बिहार और झारखण्ड में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से मिस कोलकाता संचिता बनर्जी भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं, जिन्हे फिल्म रिलीज होने से पहले से ही दर्शकों में प्रसिद्धि मिल चुकी है। जी हाँ, सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी की सीक्वल भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 को लेकर जहाँ सिनेप्रेमियों में गजब की उत्सुकता बनी हुई है, वहीं इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में पदार्पण कर रहीं हैं मिस कोलकाता संचिता बनर्जी । अब सभी के इंतजार की घडी ख़त्म हो गई है। विदित हो कि मॉडलिंग और कई विज्ञापन फिल्मों व हिन्दी फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी संचिता इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सिनेप्रेमियों के दिल में अपनी जगह बना ली हैं।

निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 भव्य पैमाने पर 12 मई से बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित की जा रही है।

निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं। इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और नवोदित अदाकारा संचिता बनर्जी की रोमांटिक जोड़ी है, जो दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक्ड है। साथ ही आम्रपाली दूबे अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं।

मुख्य भूमिकाओं में नवोदित तारिका संचिता बनर्जी के साथ जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, लेजली त्रिपाठी, समर्थ चतुर्वेदी, संजय महानंद, वैभव राय, देव सिंह, प्रेम दूबे, आशीष शिंदे, संजय वर्मा, असगर, इमरान आदि हैं साथ ही आइटम क्वीन सीमा सिंह देसी लुक अनोखे अंदाज़ में है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version