भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला रवि किशन संग अंजना का ठुमका

रवि किशन संग अंजना का ठुमका

0
ravi kishan and anjana

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जानी वाली अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन के साथ जम कर ठुमके लगाए उनकी फिल्म कट्टा तनल दुपट्टा पर में . इस फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह और शुभी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं जबकि अंजना सिंह बतौर मेहमान कलाकार इस फिल्म में एक विशेष गाना कर रही हैं. पिछले दिनों इस गाने का फिल्मांकन मुंबई में किया गया . गाने में अंजना सिंह के साथ खुद फिल्म के नायक रवि किशन भी थे. उल्लेखनीय है की अंजना सिंह ने दो साल पूर्व अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात रवि किशन के साथ ही फिल्म फौलाद से की थी . इसके बाद उन्हें उनके साथ काम करने का मौक़ा नहीं मिला था . हालांकि उनकी एक फिल्म कईसन पियवा के चरित्तर बा में रवि किशन मुख्य भूमिका में थे लेकिन वो मनोज पाण्डेय के अपोजिट थी . अंजना सिंह के अनुसार , जैसे ही उन्हें इस गाने का ऑफर आया और यह पता चला की इस गाने में रवि किशन उनके साथ हैं उन्होंने तुरत हाँ कर दी .

रवि किशन संग अंजना का ठुमका

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version