भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला छुट्टी मनाने विदेश चले रवि किशन

छुट्टी मनाने विदेश चले रवि किशन

0
छुट्टी मनाने विदेश चले रवि किशन
छुट्टी मनाने विदेश चले रवि किशन

भोजपुरी फिल्मो के स्टार रवि किशन 15 दिनों की छुट्टी पर विदेश जा रहे हैं । उनकी छुट्टी की शुरुवात होगी सिंगापुर से जहां छुट्टी के साथ साथ वे साउथ इन्डियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड में बतौर नॉमिनी हिस्सा लेंगे । उन्हें उनकी तेलगु फ़िल्म किक 2 के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए नॉमिनेशन मिला है । सिंगापुर से वे मलेशिया जाएंगे जहां कुछ दिन बिताने के बाद इंडोनेशिया में बाली द्वीप की भी सैर करेंगे । उसके बाद वे थाईलैंड जाएंगे और वही से उनकी वापसी 15 जुलाई के पहले होगी क्योंकि वे छोटे परदे के एक शो की शूटिंग करेंगे । उस शो में बतौर एंकर हिस्सा लेंगे । इस शो की शूटिंग के बाद वे अपनी पहली कन्नड़ फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे । उल्लेखनीय है की रवि किशन ने हाल ही में भोजपुरी फ़िल्म शहंशाह की शूटिंग पुरी की है । इसके पूर्व उन्होंने जय रघुवीर का पहला चरण पूरा किया था । रवि किशन ने बताया की लंबे अरसे बाद उन्हें अपने दो कामो के बीच 15 दिन का गैप मिला है इसीलिए उन्होंने छुट्टी पर जाने का फैसला किया है क्योंकि हिंदी भोजपुरी और तेलगु तीनो ही फ़िल्म जगत में सक्रियता के कारण खुद को समय देने का मौक़ा उन्हें कभी कभार ही मिलता है ।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दीं

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version