भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

0
रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड धुरंधर के लिए, मुंबई-१६ दिसम्बर २०१४ -आज मुंबई के अँधेरी वेस्ट स्तिथ कंट्री क्लब में भोजपुरी फिल्म अवार्ड २०१४ का आयोजन किया गया, यह अवार्ड AB 5 मल्टीमीडिया कई सालो से मुंबई में करती आ रही है।

भोजपुरी फिल्मो के महानायक कहे जाने वाले रवि किशन ने भोजपुरिया गाने पर परफॉर्म किया, साथ ही साथ रानी चटर्जी ने भी अपने नृत्य से दर्शको का मनोरंजन किया.इस अवसर पर रवि किशन को बेस्ट अभिनेता २०१३ में प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म धुरंधर’ के लिए अवार्ड दिया गया। इस अवसर में फिल्म जगत के नामी-ग्रामी हस्तिया मौजूद थी जैसे, रानी चटर्जी, संभावना सेठ, धीरेन्द्र चौबे, चिंटू ,राजकुमार आर.पाण्डेय, संजय कोर्वे, अवधेश मिश्रा,संजय भूषण पटियाला, अजय दिक्षित, प्रशांत जम्मूवाला, बिल्क़िस कपाडिया, दानिश अली,शाहिद सन्स, दुर्गेश सिंह, संगीता तिवारी, अरुण सिंह, मनोज द्वेदी, प्रिया कपूर इत्यादि।

इस अवसर पर अभिनेता रवि किशन ने बताया की यह अवार्ड मैं उन सभी दर्शको के नाम करता हूँ जिन्होंने मुझे आज इस मुकाम पर पहुचाया की मैं यह अवार्ड ले सकु इसी तरह अपना प्यार और दुलार देते रहे ताकि मैं और आगे बढ़ सकु, इस कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता अवधेश मिश्रा कर रहे थे।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version