भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग शुरू

रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग शुरू

0
Rani Chatterjee's Bhojpuri film Sakhi Ke Biyah shoot starts
Rani Chatterjee's Bhojpuri film Sakhi Ke Biyah shoot starts

दिलों की रानी भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग गोवा हाईवे के पास नागोठणे के पाली ग्राम में किया जा रहा है। रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग की शुरुआत मुहूर्त विधिवत पूजा आरती करके नारियल तोड़कर किया गया। इस फिल्म में पॉपुलर अदाकारा रानी चटर्जी के साथ गायक से नायक बने सुनील सागर की रोमांटिक जोड़ी नजर आने वाली है।

फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो हैं। फिल्म का उम्दा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक नन्द किशोर महतो। कार्यकारी निर्माता बॉबी आनंद, सुनील शर्मा हैं। भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह के नाम के अनुरूप ही कथा, पटकथा, संवाद और गीत सत्यप्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं। उनके लिखे चुटीले संवाद सिनेप्रेमियों को खूब लुभाएगा। संगीतकार ओम झा ने मधुर गीतों को कर्णप्रिय संगीत से संवारा है।

फिल्म का गीत – संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बन रहा है। छायांकन एस जहांगीर, नृत्य कानु मुखर्जी, कला राम बाबू का है।

मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर, दीपक सिंह,अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह इत्यादि हैं। आईटम सांग सीमा सिंह का है।

Rani Chatterjee’s Bhojpuri film Sakhi Ke Biyah shoot starts.

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version