भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला बॉक्स ऑफिस पर सफल रही ‘प्यार कवनो खेल ना ह’

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही ‘प्यार कवनो खेल ना ह’

0
Bhojpuri Film Pyar Kauno Khel na h
Bhojpuri Film Pyar Kauno Khel na h

राकेश सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म “प्यार कवनो खेल ह” तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। भोजपुरी सुपर स्टार “खेसारी लाल यादव“, राजस्थानी सिने स्टार “नेहा श्री” तथा स्टार गायक से नायक बने “लाडो मधेसिया” के अभिनय से सजी यह फिल्म दर्शकों खूब रही है। यह बहुत ही सुखद समाचार है भोजपूरी सिनेमा के लिए ,इससे इस बात का पता चलता है कि अगर अच्छी फिल्म का निर्माण किया जाय तो फिल्म सफल ज़रूर होगी। यह फिल्म बिहार एवं झारखण्ड के 25 सिनेमाहाल में प्रदर्शित की गयी है। इस फिल्म के निर्माता राकेश कुमार तथा आरिफ भोजपुरिया हैं तथा निर्दशक राकेश कुमार हैं।

सिवान के शेखर सिनेमा का सभी शो हॉउस फुल जा रहा है, साथ ही गोपाल गंज, मोतिहारी, रक्सौल, बाड़, बरौनी, तिलईया, जहानाबाद, सोनाली सहित कई सिनेमाहाल में हाउसफुल का बोर्ड लग जाता है ।

इस फिल्म का ऑडियो म्यूजिक “एंगल म्यूजिक” ने लांच किया है जो की पहले ही दर्शको के जुबान पर चढ़ा हुआ है फिल्म में कुल 9 गाने है, जिसे सुरों से सजाया है खेसारी लाल यादव, विनोद राठोर, इंदु सोनाली, खुशबू जैन और अलोक कुमार ने ! फिल्म के गाने लिखे है महेश परदेशी, कृष्ण बेददी, श्याम देहाती ने ! जबकि संगीत दिया है एम. एम बदर ने, छायांकन बिरजू चौधरी, डांस विशाल, मेकअप धर्मवीर है. इस फिल्म में नवोदित अभिनेता लाडो मधेसिया के अलावा मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, नेहा श्री, जन्नत, अरुण कुमार, अनीता सिंह, सी.पी. भट्ट, मो. आरिफ, सिराज भगत एवं उमेश सिंह है

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही ‘प्यार कवनो खेल ना ह’

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version