भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रतिज्ञा २ की सफलता के लिए मैहर देवी के दरबार में निर्माता...

प्रतिज्ञा २ की सफलता के लिए मैहर देवी के दरबार में निर्माता संजय यादव

0
Sanjay Yadav

भोजपुरी कि बहुचर्चित फ़िल्म प्रतिज्ञा २ की सफलता के लिए फ़िल्म के निर्माता व खलनायक संजय यादव माँ मैहर देवी के दरबार में पहुचे और पूजा अर्चना की । सात फरवरी को रिलीज़ हो रही, सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) प्रस्तुत व जय माँ आकस्मिनी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के निर्देशक हैं सुशील कुमार उपाध्याय जबकि फ़िल्म का निर्माण किया है संजय यादव, हर्ष तिवारी व अभिषेक तिवारी ने। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता है इंद्रजीत शर्मा जबकि फ़िल्म के प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं अनंजय रघुराज। इस फ़िल्म में सुपर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अनिल सम्राट, सुशील सिंह, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, संजय यादव, दीपक सिन्हा, विष्णु शंकर बेलू, बालगोविंद, माया यादव और कुणाल सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

निर्माता संजय यादव के पहले अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार के प्रसिद्द मनेर शरीफ दरगाह में जाकर फ़िल्म की सफलता की दुआ मांगी थी। उल्लेखनीय है की मनेर को भोजपुरी फिल्मो का गंगोत्री कहा जाता है क्योंकि पहली भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग यही हुई थी और इसका श्रेय जाता है बीते ज़माने के प्रसिद्द खलनायक स्वर्गीय रामायण तिवारी को।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version