भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रियंका पंडित बनी नागिन

प्रियंका पंडित बनी नागिन

0
priyanka pandit become nagin
priyanka pandit become nagin

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका पंडित को उनके दर्शको ने कई अलग-अलग लुक में देखा होगा। प्रियंका कभी हॉट अंदाज में बड़े परदे पर आग लगाती है तो कभी भोली-भाली गांव की लड़की के अंदाज से दर्शको को दीवाना बनाती है और तो और अपनी फिल्म ‘दीवाने’ में प्रियंका ने बिना कोई डायलॉग बोले ही दर्शको का दिल जीत लिया था। ‘दीवाने’ इस फिल्म में गूंगी लड़की की भूमिका निभा कर प्रियंका ने यह साबित कर दिया है की वे हर चुनोतिपूर्वक किरदार को आसानी से निभा सकती है। कई अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ चुकी प्रियंका अब नागिन अवतार में नजर आएंगी। प्रियंका का यह नागिन अवतार उनकी आनेवाली फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ में दर्शको को देखने मिलेगा जिसकी शूटिंग इन दिनों प्रियंका रांची में कर रही है।

निर्माता राजकुमार आर. पांडेय और दुर्गाप्रसाद मजूमदार द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म में प्रियंका पंडित के साथ रितेश पांडेय,निशा दुबे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। इस फिल्म को लेकर प्रियंका काफी उत्तसाहित है क्योंकि इस फिल्म में उन्हें नागिन जैसा किरदार करने का मौका मिला। प्रियंका और रितेश पांडेय की जोड़ी इस फिल्म में एक साथ नजर आएगी, इससे पहले प्रियंका और रितेश फिल्म ‘तोहरे में बसेला प्राण’ में एक साथ काम कर चुके है जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चूका है जिसमे प्रियंका का लुक दर्शको को काफी आकर्षित कर रहा है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version